सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 04 नवंबर, 2026.
गृह रक्षक नव नामांकन विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत बुनियादी प्रशिक्षण हेतु योग्य पाए गए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेज जमा करने के संबंध में सूचना जारी…
05 नवंबर से 07 नवंबर 2026 तक जिला समादेष्टा कार्यालय में जमा करने होंगे निर्धारित दस्तावेज, सभी नवनामांकित गृह रक्षकों का बैंक खाता खोलने की होगी कार्रवाई…
सरायकेला-खरसावाँ जिलांतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु विज्ञापन संख्या-01/2025 के आलोक में सभी प्रक्रियाओं के निष्पादन के उपरांत बुनियादी प्रशिक्षण हेतु योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय ज्ञापांक-1053, दिनांक 03.08.2026 के माध्यम से जारी की गई थी।
उक्त सूची में अंकित सभी महिला एवं पुरुष नवनामांकित गृह रक्षकों को जिला समादेष्टा, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा आम सूचना जारी कर सूचित किया गया है कि वे दिनांक 05.11.2026 से 07.11.2026 तक निम्नांकित दस्तावेज जिला समादेष्टा कार्यालय में समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
समर्पित किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज निम्नवत हैं:
1. वोटर आईडी
2. आधार कार्ड
3. पैन कार्ड
4. गृह रक्षक नव नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्गत पावती पत्र
5. गृह रक्षक नव नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन करते समय का पासपोर्ट साइज 03 फोटोग्राफ
सभी नवनामांकित महिला एवं पुरुष गृह रक्षकों का बैंक खाता खोलने की कार्रवाई की जानी है। इस हेतु संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला समादेष्टा कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज समर्पित करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
सभी संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि निर्धारित तिथि एवं कार्यालय अवधि के भीतर उपर्युक्त दस्तावेज अनिवार्य रूप से जिला समादेष्टा, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, सरायकेला-खरसावाँ के कार्यालय में समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।