सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 23 अक्टूबर, 2026.

Publish Date : 24/10/2026
janta darbar (1)

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश…

सरायकेला-खरसावाँ, 23 अक्टूबर 2026:- समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में चौकीदार बहाली प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने, नीमडीह प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता तथा चौकीदारों के लंबित वेतन भुगतान से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, चांडिल प्रखंड के भुइयाडीह में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। उक्त मामले में उपायुक्त ने जिला परिषद की भूमि से संबंधित शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए उप विकास आयुक्त को निर्देश दिया।

जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य आवेदन भी प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवेदकों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

 

 

janta darbar (2) janta darbar (3) janta darbar (1)