सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 09 अक्टूबर, 2026.

Publish Date : 13/10/2026

उपायुक्त के निर्देशानुसार 8 अक्टूबर को देर रात अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई, कंदरबेरा चौक से बालू लदा एक आईसर वाहन जब्त…
=========================
सरायकेला-खरसावाँ। उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश के आलोक में 08 अक्टूबर 2026 की देर रात जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक द्वारा कंदरबेरा चौक पर कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक आईसर वाहन को जब्त किया गया। जब्त वाहन को आवश्यक कार्रवाई हेतु कपाली थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने तथा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी परिस्थिति में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।