Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 25 सितम्बर 2026.

Publish Date : 25/09/2026
janta darbar (1)

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारियों को जांचोपरांत नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश…

विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया…
=========================

समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को कार्यालय दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है, जिसमें आम नागरिकों एवं फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे सुना जाता है तथा उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में आज आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों एवं फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना।

आज के जनता दरबार में छोटा गम्हरिया स्थित शराब दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों द्वारा सड़क पर शराब का सेवन करने, छोटा गम्हरिया स्थित केरला पब्लिक स्कूल के समीप मुख्य सड़क पर नाली के पानी के अत्यधिक बहाव, गम्हरिया अंचल अंतर्गत मौजा आदित्यपुर, आशियाना मोड़ के समीप अतिक्रमित भूमि एवं दुकान पर नियमानुसार करवाई करने, आदित्यपुर रेलवे टनल के नॉर्थ साइड में नई रेलवे लाइन निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलने से उत्पन्न फिसलन तथा आदित्यपुर-कांड्रा सड़क के प्रथम किलोमीटर में पान दुकान चौक के समीप सड़क निर्माण के समय से बने कट एवं उससे संबंधित यातायात व्यवस्था सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित करते हुए तथा आवश्यकतानुसार दूरभाष के माध्यम से मामलों से अवगत कराते हुए, संबंधित स्थलों एवं मामलों की जांच कर तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, की गई कार्रवाई से संबंधित आवेदकों को अवगत कराने हेतु भी निर्देशित किया गया।

 

 

 

janta darbar (2) janta darbar (1)