Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 11 सितम्बर 2026.

Publish Date : 11/09/2026
janta darbar (1)

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागों को दिए निर्देश…

जनता दरबार में राशन कार्ड, सड़क निर्माण एवं यातायात व्यवस्था समेत विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन हुए प्राप्त..
=
समाहरणालय परिसर स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

उपायुक्त ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने तथा आवेदनों पर की गई कार्रवाई से संबंधित आवेदकों को अवगत कराने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में प्रमुख रूप से निम्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए—

* राशन कार्ड से नाम हट जाने के कारण खाद्यान्न योजना का लाभ नहीं मिल पाने की शिकायत, तथा पुनः नाम जोड़ने

* सरायकेला-राजनगर सड़क के निर्माण एवं भारी वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने हेतु नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने

* सिनी पंचायत अंतर्गत ग्राम सिदमा में प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क के निर्माण कराने

* ईचागढ़ प्रखंड में खराब एवं अधभरा कुआँ का जीर्णोद्धार कराने

इसके अतिरिक्त भूमि विवाद, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मनरेगा सहित अन्य विभागों से संबंधित व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं के आवेदन भी प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

 

 

 

janta darbar (2) janta darbar (1)