सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 25 अगस्त, 2026.
चौका, चांडिल एवं कंदरबेड़ा क्षेत्र में निरीक्षण अभियान संचालित कर अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने की कार्रवाई….
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा नियमित रूप से जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 25 अगस्त, 2026 को जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक द्वारा चौका, चांडिल एवं कंदरबेड़ा क्षेत्र में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन, भंडारण एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ चांडिल थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
खनन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी ने कहा है की अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच एवं छापेमारी की कार्रवाई आगे भी नियमित एवं सतत रूप से जारी रहेगी।