Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 09 जुलाई, 2026.

Publish Date : 10/07/2026
sir chandil (2)

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के BLA-1 एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, SIR-2026 अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग का किया आह्वान…

सरायकेला-खरसावाँ, 09 जुलाई, 2026 : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत 50-ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी BLA-1 एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, चांडिल श्री नितिन शिवम गुप्ता ने की।

बैठक में गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं महत्व की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा अभियान के प्रत्येक चरण का समयबद्ध, त्रुटिरहित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी श्री नितिन शिवम गुप्ता ने सभी BLA-1 एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र के पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित BLO को उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनिधि मतदाताओं के बीच व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के सफल क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं निर्वाचन कर्मियों को गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने तथा अभियान के प्रत्येक चरण में समन्वय, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया।

बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO), निर्वाचन शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी, सभी BLA-1 तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

sir chandil (2) sir chandil (1)