Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक- 19 जून, 2026.

Publish Date : 24/06/2026

20 जून, शनिवार को जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला-खरसावां में आयोजित होगा रोजगार शिविर.

सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर, गुजरात एवं चेन्नई में नियुक्ति हेतु होगा योग्य अभ्यर्थियों का चयन…

जिले के प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ता कंपनियाँ लेंगी भाग…

18 से 40 वर्ष के नए एवं अनुभवी अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर….

सम्मानजनक वेतन, मुफ्त बस सेवा एवं अन्य सुविधाएँ उपलब्ध…

 

सरायकेला-खरसावां : दिनांक 20 जून 2026, शनिवार को पूर्वाह्न 10 बजे से जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार तोपनो ने बताया कि रोजगार शिविर में जिले की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित कंपनियाँ यथा टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड, युवा शक्ति फाउंडेशन, एके इंटरप्राइजेज एवं यूनिक सॉल्यूशन इत्यादि भाग लेंगे।

इस शिविर में ट्रेनी, मिग वेल्डर, गैस वेल्डर, फिटर, फैब्रिकेटर, सीएमसी, विएमसी, एचएमसी, मशीन ऑपरेटर, सुपरवाइजर, रिगर, ग्राइंडर, आर्क वेल्डर, आफिस असिस्टेंट एवं टेलीकॉलर सहित 600 से अधिक पदों पर सरायकेला-खरसावां, जमशेदपुर, गुजरात एवं चेन्नई में नियुक्ति हेतु योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों द्वारा ₹15,000 से ₹30,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें निम्नलिखित सुविधाएँ भी उपलब्ध होंगी –

मुफ्त बस सेवा

कैंटीन सुविधा

पीएफ एवं ईएसआईसी

इंसेंटिव एवं अन्य लाभ

पात्रता

आयु : 18 से 40 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता : 8वीं, 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक

इच्छुक नए एवं अनुभवी अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ रोजगार शिविर में भाग ले सकते हैं।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएँ। अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है।

यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः निशुल्क है।