सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 05 जून, 2026.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण के विस्तार एवं स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी जेल अधीक्षक, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश के नेतृत्व में जिला कारा, सरायकेला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रभारी जेल अधीक्षक श्री अभिनव प्रकाश एवं नगर पंचायत, सरायकेला के अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कारा कर्मियों एवं अन्य उपस्थितजनों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर श्री अभिनव प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जैव विविधता के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक बनते हुए वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित रहे।