Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक– 12 जून 2025

Publish Date : 13/06/2025
jabat vahan

गौरी नदी में अवैध बालू उठाव के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध बालू परिचालन पर एक 407 ट्रक एवं कई ट्रैक्टर जब्त, कई डोंगियां की गईं नष्ट…

सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध बालू खनन पर रोकथाम के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर शत्पति, अंचल अधिकारी, चांडिल श्री अमित कुमार एवं थाना प्रभारी, कपाली के संयुक्त नेतृत्व में गौरी नदी क्षेत्र में औचक छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे एक 407 ट्रक एवं कई ट्रैक्टर (बालू सहित) को जब्त कर कपाली थाना को सुपुर्द किया गया। इसके अतिरिक्त, बालू परिवहन में प्रयुक्त कई डोंगियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अवैध बालू खनन पर निरंतर निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

jabat vahan  jabatvahan