Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 16 मई 2026.

Publish Date : 16/05/2026

कुकड़ू प्रखंड में जिला पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का औचक निरीक्षण…

प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास, पीडीएस दुकान एवं उप स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा…
=========================
जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी, कुकड़ू प्रखंड श्री सुरेन्द्र उरांव द्वारा कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पीडीएस दुकान, उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह तथा पंचायत भवन का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आमजनों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

उप स्वास्थ्य केंद्र तिरूलडीह के निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। वहीं पीडीएस दुकान निरीक्षण के दौरान लाभुकों को निर्धारित मात्रा एवं समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।