Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 11 मई 2026.

Publish Date : 11/05/2026

आयुष विभाग द्वारा आयुरविद्या कार्यक्रम के तहत विद्यालयों एवं ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य एवं योग शिविर आयोजित, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच…

विद्यालयों में आयोजित योग वेलनेस सत्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली एवं नियमित योगाभ्यास के प्रति किया गया जागरूक…
============================
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयुष विभाग द्वारा आयुरविद्या कार्यक्रम के अंतर्गत आज आमदा-डुमरा क्षेत्र द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पदमपुर में स्वास्थ्य एवं वेलनेस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 52 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (ACHO) डॉ. गजाला परवीन द्वारा किया गया तथा आवश्यकता अनुसार दवाओं का वितरण किया गया।

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक प्रेमाशीष महतो द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच योग वेलनेस सत्र का आयोजन किया गया। साथ ही 5 योग मित्रों के बीच टी-शर्ट, कैप एवं बैज का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी द्वारा जनुम क्षेत्र में वयोवृद्ध स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच एवं दवा वितरण किया गया।

वहीं आयुष विभाग द्वारा आयुरविद्या कार्यक्रम के अंतर्गत आमदा-खरसावां क्षेत्र द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, डिटसाई में स्वास्थ्य एवं वेलनेस शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 43 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (ACHO) डॉ. डिंपल कुंकल द्वारा किया गया तथा आवश्यकता अनुसार दवाओं का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक भवानी शंकर एवं रश्मि महतो द्वारा योग वेलनेस सत्र आयोजित कर विद्यार्थियों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही 5 योग मित्रों के बीच टी-शर्ट, कैप एवं बैज का वितरण किया गया।