Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 09 मई 2026.

Publish Date : 11/05/2026
bdo check (1)

जिले में खाद दुकानों का पदाधिकारियों ने की निरीक्षण अभियान संचालित, स्टॉक एवं अभिलेखों की हुई जांच…
===========================
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में किसानों को निर्धारित दर एवं समय पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खाद दुकानों का निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न खाद दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद दुकानों में उपलब्ध उर्वरक स्टॉक, स्टॉक पंजी, विक्रय पंजी, भंडारण व्यवस्था, दर सूची एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही दुकानदारों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक बिक्री सुनिश्चित करने, स्टॉक एवं विक्रय संबंधी अभिलेख अद्यतन रखने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि उर्वरक की कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों से भी अपील की गई है कि उर्वरक क्रय के दौरान रसीद अवश्य प्राप्त करें तथा किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना संबंधित प्रखंड अथवा जिला प्रशासन को दें।

 

 

 

bdo check (2) bdo check (3) bdo check (4) bdo check (5) bdo check (1)