Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 09 मई 2026.

Publish Date : 11/05/2026

जिले के विभिन्न पंचायतों में विशेष श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित, असंगठित श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने की पहल तेज…
===========================
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न पंचायतों में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के निबंधन हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य अधिकाधिक श्रमिकों का पंजीकरण सुनिश्चित कर उन्हें राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित श्रम कल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है।

इसी क्रम में ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत देवलटांड पंचायत, राजनगर प्रखंड अंतर्गत धुरीपाड़ा पंचायत तथा चांडिल प्रखंड अंतर्गत मातकमडीह पंचायत भवन में विशेष श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित कर योग्य श्रमिकों का निबंधन किया गया।

शिविर के दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, सामाजिक सुरक्षा लाभ, दुर्घटना सहायता एवं अन्य कल्याणकारी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई।