Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 08 मई, 2026.

Publish Date : 11/05/2026

उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में खराब पड़े चापाकलों तथा जलमीनारों की मरम्मति हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आज दिनांक 08/05/2026 को विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित खराब पेयजल स्रोतों का निरीक्षण करते हुए तकनीकी टीमों द्वारा कुल 22 खराब चापाकलों की मरम्मति की गई। प्राप्त शिकायतों एवं चिन्हित स्थलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु निरंतर अनुश्रवण किया जा रहा है।

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सरायकेला-खरसावां के मार्गदर्शन में संबंधित टीमों द्वारा शेष खराब चापाकलों एवं जलमीनारों की भी चरणबद्ध तरीके से शीघ्र मरम्मति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित हो सके।