Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक:- 08 मई, 2026.

Publish Date : 08/05/2026
janta darbar (6)

समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्री नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों से क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया।

जनता दरबार में मुख्य रूप से गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत लाल बिल्डिंग के समीप सड़क अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने, चांडिल स्थित बामणी नदी मुक्ति धाम की जर्जर स्थिति के दृष्टिगत मरम्मतीकरण एवं संपर्क पथ की मरम्मत, धान अधिप्राप्ति, राइट टू एजुकेशन एक्ट के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन, ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री तथा बालू उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने, राजनगर प्रखंड में जच्चा-बच्चा मृत्यु प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम एवं कर्मियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्र मांझी टोला, आदित्यपुर में सेविका चयन में अनियमितता से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति एवं जन वितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी आवेदन प्रस्तुत किए गए।

प्राप्त आवेदनों में से कई मामलों का त्वरित निष्पादन ऑन-द-स्पॉट किया गया। शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को जांचोपरांत समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

 

janta darbar (6) janta darbar (7) janta darbar (8) janta darbar (5)