सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 27.04.2026.
उपायुक्त के निर्देश के आलोक में आज दिनांक 27.04.2026 को दुगनी में सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा लगभग 10 चालकों को जुर्माना के साथ हेलमेट वितरित कर जागरूक किया गया।
अभियान के क्रम में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु विस्तृत जागरूकता संदेश दिया गया। उन्हें हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही आमजनों से अपील की गई कि वे अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु जागरूक करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो , मोटर वाहन निरीक्षक श्री दिलीप कुमार एवं रवि प्रसाद तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित रहे।