सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्तिदिनांक: 19 अप्रैल 2026.
Publish Date : 23/04/2026
जिले में झारखंड संयुक्त असैनिक (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा–2025 का आयोजन निर्धारित तिथि को कुल 08 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
उक्त परीक्षा हेतु कुल 3218 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें प्रथम पाली में 1767 एवं द्वितीय पाली में 1764 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं। सभी केंद्रों पर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रही तथा परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।