Close

सूचना भवन, सरायकेला-खरसावां प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 17 अप्रैल 2026.

Publish Date : 20/04/2026

गढ़ प्रखंड में लाह कृषकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह टूल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

विशेषज्ञों द्वारा लाह की उन्नत खेती, वैज्ञानिक तकनीकों एवं उत्पादन वृद्धि को लेकर कृषकों को किया गया जागरूक…
==========================
ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत नदिसाई लैंपस में 190 लाह कृषकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह टूल वितरण कार्यक्रम का आयोजन SIDKOFED द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषकों को लाह की उन्नत खेती, वैज्ञानिक तकनीकों, रोग प्रबंधन एवं उत्पादन वृद्धि से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही कृषकों के बीच आवश्यक टूल किट का वितरण किया गया, जिससे वे बेहतर तरीके से लाह उत्पादन कर सकें।

इस पहल के माध्यम से लाह कृषकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाते हुए उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।