प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 02 अक्टूबर, 2026.
स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के समापन दिवस पर सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन…
ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए दिलाई गई स्वच्छता की शपथ…
===========================
स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के समापन दिवस के अवसर पर दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को सरायकेला-खरसावाँ जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया।
अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने, अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक किया गया।