Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 02 अप्रैल 2026.

Publish Date : 02/04/2026

सरायकेला–खरसावाँ : जिला अंतर्गत गृह रक्षक नवनामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा सह हिन्दी लिखित (क्षमता जाँच) परीक्षा के क्रम में कुकड़ू, कुचाई, गम्हरिया एवं इचागढ़ प्रखंड के अभ्यर्थियों के औपबंधिक अंक पत्र की सूची जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है।
इसके अतिरिक्त, उक्त परीक्षा के सभी चरणों में सफल उन अभ्यर्थियों, जिन्होंने ऑनलाइन आवेदन के दौरान खेल-कूद पुरस्कार संबंधी प्रमाण-पत्र समर्पित किए थे, उनके प्रमाण-पत्रों का सत्यापन जिला स्तरीय समिति द्वारा कर लिया गया है।

संबंधित प्रखंडों के अभ्यर्थियों के खेल-कूद प्रमाण-पत्रों के सत्यापन उपरांत देय अंकों से संबंधित विस्तृत विवरणी भी जिला की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर अपलोड कर दी गई है।

अतः संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपनी जानकारी के लिए जिला की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन करें।