सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 07 मार्च 2026.
उपायुक्त–सह–जिला दण्डाधिकारी, सरायकेला–खरसावाँ (सामान्य शाखा) द्वारा निर्गत आम सूचना के आलोक में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी अंतर्गत विज्ञापन सं0–01/2025 के तहत ग्रामीण/शहरी गृह रक्षकों के नव नामांकन हेतु प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी एवं दावा–आपत्ति के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक जांच परीक्षा एवं लिखित परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
सभी पात्र अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने-अपने प्रखंड हेतु निर्धारित तिथि को प्रातः 05:00 बजे परीक्षा केंद्र बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी अपने साथ आवेदन की पावती रसीद (Acknowledgement Slip) तथा पहचान-पत्र (आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट में से कोई एक मूल प्रति) अवश्य साथ लाएँ।
प्रखंडवार अभ्यर्थियों की संख्या एवं परीक्षा तिथि निम्नानुसार है—
कुकड़ू – कुल 888 अभ्यर्थी (महिला–276, पुरुष–612) – दिनांक 17.03.2026
कुचाई – कुल 1189 अभ्यर्थी (महिला–367, पुरुष–822) – दिनांक 18.03.2026
गम्हरिया – कुल 1086 अभ्यर्थी (महिला–433, पुरुष–653) – दिनांक 19.03.2026
ईचागढ़ – कुल 1535 अभ्यर्थी (महिला–492, पुरुष–1043) – दिनांक 23.03.2026 एवं 24.03.2026
चांडिल – कुल 1149 अभ्यर्थी (महिला–422, पुरुष–727) – दिनांक 28.03.2026
राजनगर – कुल 1778 अभ्यर्थी (महिला–645, पुरुष–1133) – दिनांक 01.04.2026 एवं 02.04.2026
सरायकेला – कुल 1317 अभ्यर्थी (महिला–528, पुरुष–789) – दिनांक 04.04.2026
खरसावाँ – कुल 1291 अभ्यर्थी (महिला–364, पुरुष–927) – दिनांक 06.04.2026
नीमडीह – कुल 1168 अभ्यर्थी (महिला–366, पुरुष–802) – दिनांक 07.04.2026
गैर तकनीकी (शहरी) – कुल 293 अभ्यर्थी (महिला–67, पुरुष–226) – दिनांक 08.04.2026
तकनीकी (शहरी) – कुल 172 अभ्यर्थी (महिला–23, पुरुष–149) – दिनांक 09.04.2026
उल्लेखनीय है कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन में अंकित प्रखंड तथा संलग्न स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में अंकित प्रखंड भिन्न पाए गए हैं। ऐसी स्थिति में संबंधित अभ्यर्थियों को उनके स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में अंकित प्रखंड के अंतर्गत उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध अभ्यर्थी माना गया है। फलस्वरूप अंतिम प्रखंडवार मास्टरशीट में अभ्यर्थियों का प्रखंड ऑनलाइन आवेदन में अंकित प्रखंड से भिन्न हो सकता है।
अतः सभी अभ्यर्थी अपने स्थानीय निवास प्रमाण पत्र में अंकित प्रखंड के अनुसार प्रकाशित मास्टरशीट में अपना नाम, निबंधन संख्या एवं अन्य विवरण का मिलान कर निर्धारित तिथि को परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।