Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 01 मार्च 2026.

Publish Date : 02/03/2026

सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षकों के नव-नामांकन हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या–01/2025 के आलोक में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से समर्पित आवेदनों की विधिवत स्क्रूटनी की गई।
स्क्रूटनी उपरांत प्राप्त दावा-आपत्तियों की जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच कर उनका निस्तारण किया गया। जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात गृह रक्षक नव-नामांकन से संबंधित अभ्यर्थियों की मास्टर शीट तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है।

उक्त मास्टर शीट जिला की आधिकारिक वेबसाइट https://seraikela.nic.in⁠ तथा JAP-IT के पोर्टल https://recruitment.jharkhand.gov.in⁠ पर उपलब्ध है।

मास्टर शीट के प्रकाशन की तिथि से एक सप्ताह की अवधि के भीतर शारीरिक / लिखित / तकनीकी जांच परीक्षा की तिथि निर्धारित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत सूचना समाचार पत्रों, जिला की आधिकारिक वेबसाइट एवं JAP-IT पोर्टल पर पृथक से प्रकाशित की जाएगी।

अतः सभी संबंधित अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अद्यतन जानकारी हेतु उपरोक्त वेबसाइटों का नियमित अवलोकन करते रहें।