Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ (मीडिया कोषांग) प्रेस विज्ञप्ति.

Publish Date : 02/03/2026

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के तहत आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुनायत द्वारा नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था की स्थिति, मतदाताओं हेतु न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाओं तथा निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से जारी है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों से निकलकर निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुँचें एवं निर्धारित समयावधि के भीतर अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।