Close

सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ (मीडिया कोषांग) प्रेस विज्ञप्ति दिनांक : 06 फ़रवरी 2026.

Publish Date : 07/02/2026
randimazation

उपायुक्त की अध्यक्षता नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत 180 मतदान केंद्रों हेतु 1125 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न…

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन के उद्देश्य से आज दिनांक 06 फ़रवरी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)–सह–उपायुक्त श्री नितिश कुमार की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन संपन्न कराया गया।
उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त सुश्री रीना हांसदा एवं अपर उपायुक्त सह वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग श्री जयवर्धन कुमार उपस्थित रहे।

यह रेंडमाइजेशन प्रक्रिया जिले के अंतर्गत नगर निगम आदित्यपुर, नगर पंचायत सरायकेला एवं नगर परिषद क्षेत्र के लिए संपन्न कराई गई। निर्वाचन कार्य के लिए जिले में कुल 180 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन मतदान केंद्रों के सुचारु संचालन हेतु कुल 1125 मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।

रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि मतदान दलों में P-0, P-1, P-2, P-3 एवं P-4 श्रेणी के कर्मियों की संख्या पूर्णतः समान रहे।
इस क्रम में—
P-0 : 225
P-1 : 225
P-2 : 225
P-3 : 225
P-4 : 225
इस प्रकार प्रत्येक श्रेणी में 225-225 मतदान कर्मियों का समुचित एवं संतुलित आवंटन किया गया, जिससे मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान उपरोक्त के अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र उरांव एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री ऋतुराज प्रियदर्शी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

randimazation