सूचना भवन, सरायकेला–खरसावाँ प्रेस विज्ञप्ति दिनांक :- 18 मार्च 2026.
कुचाई प्रखंड के अभ्यर्थियों हेतु शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा का हुआ आयोजन...
सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 18 मार्च 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में कुचाई प्रखंड के अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया।
इस अवसर पर कुल 1189 अभ्यर्थियों में से 871 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें 604 पुरुष एवं 276 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं, जबकि 318 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा अंतर्गत आयोजित दौड़ में कुल 394 अभ्यर्थी सफल हुए, जिनमें 170 पुरुष एवं 224 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों एवं पारदर्शिता के साथ सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा रहा है। अभ्यर्थियों की सुविधा एवं परीक्षा की सुचारू व्यवस्था हेतु सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।